
LIVE TV
App
My Account
Hindi News
khel
cricket
ind w vs ban w live score india women vs bangladesh womens cricket world cup 2025 match today team harmanpreet kaur smriti mandhana
Live
IND W vs BAN W LIVE Score | भारत बनाम बांग्लादेश महिला वर्ल्ड कप 2025 मैच लाइव स्कोर: बारिश के कारण फिर रुका मैच; बांग्लादेश का लाइव स्कोर 39/2
ICC Women’s World Cup 2025, India Women vs Bangladesh Women Match LIVE Scores: महिला वर्ल्ड कप 2025 की लीग स्टेज का यह आखिरी मुकाबला है। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं। वहीं ओटीटी पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी।
Written by Sanjay Savern
नई दिल्ली
Updated:
October 26, 2025 19:41 IST
हमें फॉलो करें
World Cup 2025, IND vs BAN, LIVE Cricket Score
World Cup 2025 IND vs BAN LIVE Cricket Score: वर्ल्ड कप 2025 भारत-बांग्लादेश लाइव क्रिकेट स्कोर।
Go to Live Updates
ICC Women’s World Cup 2025, IND W vs BAN W LIVE Cricket Score: भारत और बांग्लादेश के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का 28वां और आखिरी लीग स्टेज मैच रविवार 26 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस मैच के बाद टीम इंडिया सीधे सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को सेमीफाइनल खेलना है।
ICC Women’s World Cup 2025, India Women vs Bangladesh Women Cricket Match LIVE Streaming
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में तीन बदलाव करते हुए तीन प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया। वहीं उमा छेत्री इस मैच में डेब्यू किया। भारतीय टीम को इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिली थी और इसी के साथ उसने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया था। वहीं टूर्नामेंट में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड से लगातार तीन हार झेलनी पड़ी थीं। ऐसे में भारतीय टीम अपने मनोबल को मजबूत करने के लिए लीग स्टेज का जीत के साथ अंत करना चाहेगी।
Women’s World Cup 2025 Semifinal Schedule, Venue, Timing Full Details
भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राधा यादव, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11
रुबया हैदर झेलिक, शरमीन अख्तर, सोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोरना अक्तर, रितु मोनी, राबिया खान, नाहिदा अक्तर, मारुफा अक्तर, निशिता अक्तर निशी, सुमैया अक्तर।
Live Updates
19:30 (IST) 26 Oct 2025
IND W vs BAN W: आउट फील्ड गीली होने की वजह से खेल में देरी
बारिश की वजह से काफी समय खराब हो चुका है और मैच के शुरू होनें में अभी भी वक्त लग सकता है। आउट फील्ड को सुखाने की कोशिश की जा रही है। जब मैच शुरू होगा तब कुछ ओवर्स घटाए जा सकते हैं। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो वहीं बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।
19:19 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: कवर्स हटना शुरू
एक बार फिर से बारिश रुक गई है और कवर्स हटने लगे हैं। कम से कम 20,25 या 30 ओवर के खेल की उम्मीद जताई जा रही है। अब अगले अपडेट का इंतजार है। देखना होगा कि कितनी देर बारिश रुकती है और कितनी देर में खेल शुरू हो पाता है। हालांकि, ग्राउंड काफी गीला हो चुका है इसलिए काफी टाइम पानी सुखाने में लग सकता है।
19:07 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: नहीं रुकी बारिश
अभी तक बारिश नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में नहीं रुकी है। इस मुकाबले के तकरीबन 3 घंटे से ज्यादा अभी तक खराब हो चुके हैं। अगर थोड़ी देर और बारिश होती रही तो यह मुकाबला रद्द हो जाएगा और दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया जाएगा।
18:51 (IST) 26 Oct 2025
Womens World Cup 2025: अगर बारिश के कारण धुला सेमीफाइनल तो कैसे निकलेगा नतीजा? क्या है रिजर्व डे का नियम
Women’s World Cup 2025 Semifinals And Final Reserve Day Rule: महिला वर्ल्ड कप 2025 में लगातार बारिश बाधा बनती दिखी है। ऐसे में 29 और 30 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल और 2 नवंबर को होने वाले फाइनल में रिजर्व डे है या नहीं? …पूरी जानकारी
18:15 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: तेज बारिश शुरू
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अब बारिश काफी तेज हो चुकी है। इसको देखते हुए मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं अगर बारिश रुकी भी तो काफी टाइम मैदान को दोबारा तैयार करने में लग सकता है। यानी सेमीफाइनल भी भारत का 30 अक्टूबर को यहां होना है उसमें भी ऐसा हो सकता है।
17:54 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: बारिश ने फिर डाला खलल
बारिश के कारण एक बार फिर से मैच रुक गया है। बांग्लादेश की टीम 12.2 ओवर खेल पाई है और स्कोर है 39 रन पर 2 विकेट। पहले ही मैच 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ था और 43-43 ओवर का मैच रखा गया था। एक बार फिर बारिश आ चुकी है और अब कितनी देर का ब्रेक होता है देखने वाली बात होगी। यह तय है कि ओवर्स जरूर घटेंगे।
17:43 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: दीप्ति शर्मा को मिला विकेट
भारतीय टीम को दीप्ति शर्मा ने दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने रुबेया हैदर झेलिक को 13 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। भारत को पहली सफलता रेणुका ठाकुर ने पहले ओवर में दिलाई थी। बांग्लादेश का स्कोर 34/2
17:16 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: बांग्लादेश की धीमी शुरुआत
बांग्लादेश की टीमने पहले ओवर में ही विकेट गंवा दिया था। उसके बाद टीम की काफी धीमी शुरुआत रही है। चौथे ओवर में ही स्पिन देखने को मिली और दीप्ति शर्मा ने अपना पहला ओवर फेंका। बांग्लादेश का स्कोर 4 ओवर के बाद 7/1
17:06 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: रेणुका को मिला विकेट
रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले ओवर में ही बांग्लादेश को पहला झटका दे दिया है। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने सुमैया अक्तेर को 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। स्विंग होती ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर उन्होंने बल्ला चलाया और गेंद प्वॉइंट पर खड़ीं श्री चरणी के हाथों में गई। बांग्लादेश का स्कोर 3/1
17:02 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: रेणुका ठाकुर के हाथ में गेंद
भारत की गेंदबाजी शुरू हो गई है और रेणुका ठाकुर ने नई गेंद संभाली है। यह मुकाबला 43-43 ओवर का होगा। इस मैच में विकेटकीपर की भूमिका में उमा छेत्री हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।
16:55 (IST) 26 Oct 2025
IND W vs BAN W: दोनों टीमों के राष्ट्रगान
अब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए लाइन अप हो चुकी हैं। बांग्लादेश के नेशनल एंथम से शुरुआत हुई। फिर भारत का राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद 5 बजे से मैच का लाइव एक्शन शुरू होने वाला है।
16:53 (IST) 26 Oct 2025
“एक आखिरी बार, विदाई लेते हुए…,” रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखी बड़ी बात
Rohit Sharma Instagram Story: रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बड़ी बात लिखी है। उन्होंने एयरपोर्ट पर जाते हुए अलविदा कहने के स्टाइल में फोटो शेयर की और खास कैप्शन लिखा। …अधिक जानकारी
16:35 (IST) 26 Oct 2025
IND W vs BAN W: 5 बजे शुरू होगा मैच
मैच को लेकर ताजा अपडेट सामने आ चुका है। मैच की पहली गेंद अगर बारिश फिर से नहीं हुई तो अब से करीब 25 मिनट बाद शाम 5 बजे फेंकी जाएगी। वहीं यह मैच 43-43 ओवर का होगा। इस मैच में पॉवरप्ले अब 9 ओवर का होगा।
16:30 (IST) 26 Oct 2025
बारिश रुकी, कवर्स हटना शुरू
फिलहाल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बारिश रुक चुकी है। कवर्स भी हटना शुरू हो गए हैं। अंपायर्स मैदान पर पहुंचकर हालातों का और मैदान का जायजा ले रहे हैं। कुछ ही देर में अगला अपडेट आप तक पहुंचाएंगे।
16:05 (IST) 26 Oct 2025
पिता किसान, जीवन गुजारने के लिए किया संघर्ष, मां ने बनाया क्रिकेटर; कौन हैं उमा छेत्री? महिला वर्ल्ड कप 2025 में मिला डेब्यू का मौका
Women’s World Cup 2025 IND W vs BAN W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम के लिए उमा छेत्री को वनडे डेब्यू का मौका मिला है। उन्होंने पिछले साल ही अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। …अधिक जानकारी
15:24 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: मैच शुरू होने में फिर देरी
टॉस में 35 मिनट की देरी होने के बाद सिक्का उछला और भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी। मगर एक बार फिर से बारिश ने रुकावट पैदा कर दी है। इस कारण लाइव एक्शन शुरू होने में फिर से देरी होगी। अब बारिश तेज हो रही है और मैच 3.25 PM पर नहीं शुरू हो पाएगा। वहीं अब कम से कम आधे घंटे का इंतजार होगा कि अगर बारिश 5-10 मिनट में रुकती है। वरना डिले लंबा हो सकता है और ओवर्स भी घट सकते हैं।
15:15 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: फिर कवर्स से ढका मैदान
नवी मुंबई में टॉस के बाद एक बार फिर से कवर्स मैदान पर लौट आए हैं और बारिश शुरू हो गई है। वहीं काले और घने बादल मैदान पर छा गए हैं। इसी के साथ एक बार फिर लाइव एक्शन शुरू होने में देरी हो सकती है। पिछले अपडेट के अनुसार 3.25 पर पहली बॉल फेंकी जानी थी। मगर अब इसमें और देरी हो सकती है।
15:14 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: बांग्लादेश की प्लेइंग 11
रुबया हैदर झेलिक, शरमीन अख्तर, सोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोरना अक्तर, रितु मोनी, राबिया खान, नाहिदा अक्तर, मारुफा अक्तर, निशिता अक्तर निशी, सुमैया अक्तर।
15:10 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राधा यादव, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी।
15:07 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में उमा छेत्री भारत के लिए अपना डेब्यू करेंगी। वहीं स्नेह राणा और क्रांति गौड़ को आज के मुकाबले में आराम दिया गया है। उनकी जगह राधा यादव और अमनजोत कौर की टीम में एंट्री हुई है।
14:58 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: 3.05 पर होगा टॉस
अब बारिश रुकने के बाद जानकारी सामने आ गई है कि अगर दोबारा नहीं आई बारिश तो इस मैच का टॉस दोपहर 3.05 मिनट पर होगा। जबकि पहली गेंद मैच की 3.25 PM पर फेंकी जाएगी।
14:55 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: पिच से भी हटे कवर्स
एक बार फिर से बारिश बंद हो गई है और सभी कवर्स अब हटने लगे हैं। पिच के ऊपर से भी कवर्स को हटा दिया गया है। यानी अगर अब बारिश नहीं आई तो, कुछ ही देर में टॉस और उसके बाद जल्द ही मैच शुरू होने की संभावना है।
14:45 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: फिर लौटे कवर्स
नवी मुंबई से पहले कवर्स धीरे-धीरे हटना शुरू हुए थे, मगर अब फिर से कवर्स लौटने लगे हैं। बारिश एक बार फिर से शुरू हो गई है। यानी साफ है कि मैच शुरू होने में भी अब देरी होना लगभग तय है। क्योंकि अभी तक 15 मिनट टॉस लेट हो चुका है और अभी भी कब होगा ऐसा कोई अपडेट नहीं आया है।
14:37 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: कवर्स हटना शुरू
मैदान से कवर्स हटना शुरू हो गए हैं। आउट फील्ड के कवर्स पहले हटाए गए हैं और धीरे-धीरे सभी कवर्स को हटाया जाने लगा है। अभी पिच हालांकि कवर्स के अंदर है। उम्मीद है कि कुछ ही देर में टॉस हो सकता है।
14:31 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: टॉस में हुई देरी
भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में टॉस में देरी हो गई है। मैच से पहले लगातार बारिश का माहौल था। बारिश के कारण कवर्स भी पिच पर थे और इसी कारण अब टॉस में देरी हो गई है। कितनी देर में टॉस होगा इस पर अधिक जानकारी कुछ ही लम्हों में आप तक पहुंचाएंगे। फिलहाल बारिश बहुत तेज नहीं है लेकिन धीरे-धीरे बढ़ रही है। इस कारण अब पूरी आउट फील्ड को भी ढका जा रहा है।
14:27 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: उमा छेत्री करेंगी डेब्यू
भारतीय टीम के लिए इस मैच से पहले उमा छेत्री को डेब्यू कैप मिली है। स्मृति मंधाना ने उन्हें वनडे की कैप सौंपी। वह एक विकेटकीपर बैटर हैं और इस मैच में रिचा घोष की जगह ले सकती हैं। रिचा पिछले मैच में पूरी तरह फिट नहीं दिख रही थीं, ऐसे में सेमीफाइनल से पहले कोई रिस्क टीम नहीं लेना चाहेगी और रिचा घोष को अगले अहम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार करना चाहेगी।
14:24 (IST) 26 Oct 2025
LIVE IND W vs BAN W: कवर्स लौटे मैदान पर
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में सुबह से ही बारिश का माहौल बना हुआ है। कई बार बारिश आती-जाती रही है। एक बार फिर से कवर्स मैदान पर आ गए हैं। इसके बाद टॉस में देरी होने की संभावना है।
14:13 (IST) 26 Oct 2025
IND W vs BAN W: सिर्फ एक बार बांग्लादेश से हारी टीम इंडिया
भारतीय टीम बांग्लादेश से महिला वनडे इंटरनेशनल में सिर्फ एक बार ही हारी है। यह हार 2023 में हुई द्विपक्षीय सीरीज में भारत को मिली थी। भारत ने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं और एक टाई हुआ है। भारत ने वर्ल्ड कप 2022 में भी बांग्लादेश को हराया था।
14:06 (IST) 26 Oct 2025
Ranji Trophy: अजिंक्य रहाणे ने खेली 159 रन की पारी, टीम इंडिया में क्या फिर होगी वापसी? दूर कर सकते हैं गिल-गंभीर की सबसे बड़ी टेंशन
Ajinkya Rahane Century Ranji Trophy: अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में 159 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी की बदौलत मुंबई की टीम 38 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली पोजीशन से उबर पाई। …अधिक जानकारी
13:49 (IST) 26 Oct 2025
IND W vs BAN W: कुछ ही देर में होगा टॉस?
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले का टॉस कुछ ही देर में होने वाला है। अब से तकरीबन 40 मिनट बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे इस मैच का टॉस होगा। वहीं 3 बजे से लाइव मैच की शुरुआत होगी।